Tuesday, September 1st, 2026

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के रायपुर दौरे से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की मॉकड्रिल

रायपुर.

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वे AIIMS Raipur के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 10.45 बजे एम्स रायपुर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे से तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 12.30 बजे एम्स से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर रिहर्सल
उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एयरपोर्ट से एम्स तक के रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर रिहर्सल और मॉकड्रिल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य सचिव ने ली थी उच्च स्तरीय बैठक
दौरे से पहले सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और प्रोटोकॉल समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा चुकी है। पिछले दिनों मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक लेकर उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।

 

#Mock Drill

Source : Agency

आपकी राय

6 + 14 =

पाठको की राय