Thursday, October 22nd, 2026

हवाई अड्डे की सुरक्षा जाँच के लिये हुई मॉक-ड्रिल

भोपाल

भोपाल हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था की जाँच एवं हाईजेक की स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को मॉक ड्रिल की गई। इसमें डीआईजी सचिन अतुलकर, डीसीपी विजय खत्री, एनसीसी कमांडो मेजर अमन सूद, डीसीआईओ, आईबी प्रेम प्रकाश पाण्डे, एएसओ मान सिंह, निदेशक हवाई अड्डा रामजी अवस्थी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

हवाई अड्डों में सुरक्षा व्यवस्था की जाँच के लिए वर्ष में एक बार अनिवार्य रूप से मॉक ड्रिल की जाती है। इसमें यह देखा जाता है कि विमान हाईजेक होने की स्थिति में आपदा से निपटने के लिये निर्धारित मानदण्डों के अनुसार पुख्ता कार्यवाही सुनिश्चित की गई और इसे संपादित करने में प्रशासन तथा हवाई अड्डा प्रबंधन कितना सक्षम रहा। मॉक ड्रिल दोपहर 2.11 बजे से 2.55 बजे तक सफलता से की गई।

 

 

#मॉक-ड्रिल

Source : Agency

पाठको की राय