Wednesday, October 21st, 2026

आपदा से बचाव के लिए महादेव घाट में किया गया मॉक ड्रिल

जगदलपुर

बाढ़ आपदा के दौरान लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नगर सेना बल के जवानों द्वारा महादेव घाट में संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। इस दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने, नाव पलटने की घटना में लोगों को बचाने, कामचलाउ तौर पर घरेलू अनुपयोगी सामग्री से तैयार तैराकी उपकरण से लेकर आधुनिक रिमोट संचालित लाइफबॉय एवं गोताखोरी के माध्यम से लोगों के जीवन को बचाने का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही लोगों को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर देने की सही विधि भी बताई गई। इस दौरान एनडीआरएफ के टीम अधिकारी,नगर सेनानी श्री एसके मार्बल सहित नगर सेना और  एनडीआरएफ के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय