Thursday, October 22nd, 2026

मोबाइल रिपेयरिंग एवं डेयरी फार्म काउंसलिंग प्रशिक्षण 18 से

जांजगीर-चापा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल /गरीब परिवार के बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए मोबाइल रिपेयरिंग एवं डेयरी फार्म काउंसलिंग किया जा रहा है।  इच्छुक आवेदक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए  आवेदन जमा कर सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग एवं  10 दिवसीय डेयरी फार्म काउंसलिंग के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बीपीएल परिवार के 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज 3 फोटो व एक टिकट साइज फोटो तथा पहचान पत्र संलग्न करना होगा। जांजगीर-चांपा जिले के निवासी प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे। प्रशिक्षणार्थियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ग्राम जर्वे   स्थित जिला अस्पताल रोड में आवेदन जमा कर सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय