Thursday, October 22nd, 2026

जल्द मिलेगी मोबाइल पैथोलॉजी की सुविधा 

 लखनऊ 
 कोरोना की मार झेल रहे शहरी लोगों को मोहल्ला क्लीनिक और मोबाइल पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटर जैसी सुविधाएं जल्द मिलेंगी। आगरा के बाद सहारनपुर ने इसे शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश के स्मार्ट सिटी वाले सभी 10 शहरों में धीरे-धीरे इसे शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को घर बैठे ब्लड से जुड़ी जांचों की सुविधा मिल सके।

शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी परियोजना में मोबाइल पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटर सेवा शुरू करने की सुविधा दी है। स्मार्ट सिटी वाले शहरों को प्रस्ताव बनाते हुए नगर विकास विभाग को भेजना होगा। इसमें उन्हें बताना होगा कि कितने मोबाइल पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू किए जाएंगे। इसमें खून से जुड़ी जांच की कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाएगी। इसमें जरूरत के आधार पर कोविड जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा भी दी जा सकेगी। स्मार्ट सिटी परियोजना निदेशालय इसके आधार पर संबंधित नगर निगमों को बजट की व्यवस्था कराएगा। नगर निगमों को इसके लिए मोबाइल पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटर का कोई मोबाइल नंबर भी जारी करना होगा, जिससे लोग फोन कर इस सुविधा का लाभ ले सकें।

 

#मोबाइल पैथोलॉजी

Source : Agency

पाठको की राय