Sunday, October 25th, 2026

मनरेगा आयुक्त ने पद्म पुरस्कारों के नामांकन के लिए सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र

रायपुर
राज्य मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने अगले वर्ष 2023 में गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के नामांकन के लिए सभी जिलों के कलेक्टर-सह-जिला कार्यक्रम समन्वक (मनरेगा) को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने परिपत्र में बताया है कि भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए आॅनलाइन नामांकन प्रस्ताव वेबसाइट एडब्ल्यूएआरडीएस डॉट जीओवी डॉट इन / लॉगिन पर चाहा गया है। इसके लिए 15 सितम्बर 2022 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। केवल आॅनलाइन प्राप्त नामांकनों/सिफारिशों पर ही विचार किया जाएगा।

मनरेगा आयुक्त ने कलेक्टरों को भेजे परिपत्र में जानकारी दी है कि इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली पीएडीएमएएडब्ल्यूएआरडीएस डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए ऐसे व्यक्तियों की पहचान और उनका उपयुक्त नामांकन करने कहा है जिनका उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियां सम्मान के योग्य हैं।  

 

#MNREGA

Source : Agency

पाठको की राय