Thursday, October 22nd, 2026

MLC चुनाव: CM नीतीश ने चौथी बार दाखिल किया नामांकन, खालिद अनवर ने भी भरा पर्चा, 21 मार्च को वोटिंग

पटना.

बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सीएम नीतीश कुमार ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के साथ नीतीश विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव समेत भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे । इनके अलावा दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद हैं। एमएलसी के लिए नीतीश कुमार का ये चौथी बार नामांकन है। और उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके अलावा जेडीयू की ओर से खालिद अनवर ने भी पर्चा दाखिल किया।

आपको बता दें एमएलसी की खाली हो रहीं 11 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। जिन सदस्यों की सीटें खाली हो रही हैं। उनमें जदयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मंत्री संजय झा, खालिद अनवर, रामेश्वर महतो शामिल हैं। इनके अलावा राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, और रामचंद्र पूर्वे। वहीं भाजपा से शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय, संजय पासवान का नाम शामिल हैं। कांग्रेस से प्रेमचंद्र मिश्रा और हम सेक्युलर से संतोष कुमार सुमन की सीट खाली हो रही है।

बिहार विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम --------------
नामांकन करने की अंतिम तिथि- 11 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच- 12 मार्च
नामांकन वापसी की तारीख : 14 मार्च
चुनाव के लिए मतदान : 21 मार्च
मतगणना : 21 मार्च की शाम
चुनाव पूरा कराने की तारीख: 23 मार्च

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 11 मार्च है। लेकिन 7 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश इंग्लैंड के दौरे पर निकल रहे हैं। इसी के चलते उन्होने आज ही नामांकन कर दिया है।  इससे पहले नीतीश 6 मार्च को पीएम मोदी के बेतिया दौरे में भी शामिल होंगे। नीतीश कुमार सात मार्च को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी पटना में 17 एकड़ में बन रही है। इसके लिए इंग्लैंड में मुख्यमंत्री वहां के साइंस म्यूजियम को देखेंगे। पहले से ही प्रोग्राम बन रहा था, लेकिन पॉलिटिकल डेवलपमेंट हो गया, सदन की कार्यवाही शुरू हो गयी। आगे लोकसभा का चुनाव भी होने वाला है।

 

#CM Nitish filed nomination

Source : Agency

पाठको की राय