Friday, October 23rd, 2026

विधायक यादव ने किया प्लाज्मा डोनेट

भिलाई। दुर्ग सहित प्रदेश में प्लाजा की मांग को देखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कोरोना को मात देने के बाद सोमवार को बालाजी ब्लड बैंक में पहुंचकर प्लाज्मा एक्सप्रेस में प्लाज्मा डोनेट किया। प्लाज्मा डोनेट करने के बाद यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस कठिन दौर में युवाओं के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। आज जिस प्रकार से देशभर में भयावह स्थिति निर्मित हुई है, उसकी अपेक्षा प्रदेश ने खुद को बहुत बेहतर ढंग से सम्हाला है। इसमें शासन और प्रशासन की महती भूमिका के साथ ही युवाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही, वे सभी बधाई के पात्र हैं। प्लाज्मा एक्सप्रेस मुहिम से प्रदेशभर से युवा जुड़ रहे हैं, सामने आ रहे हैं और डोनर से मरीज को आपस में जोड़ रहे हैं। इसमें प्रदेशभर के मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराए जाने का काम चल रहा है। विधायक ने कहा कि मैं सभी रिकवर मरीजों से अपील करता हूँ यदि आपकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है तो विशेषज्ञ की सलाह लेकर प्लाज्मा जरूर डोनेट करें। आसपास अन्य लोगों को भी प्रेरित करें, जिससे किसी अन्य कोविड मरीज को भी कोरोना से लड?े सहायता मिल सके।

 

Source : Agency

पाठको की राय