Wednesday, October 21st, 2026

विधायक टेनिस बॉल प्रतियोगिता: गोपाल पाण्डेय क्लब तीसरे दौर में

भोपाल
गोपाल पाण्डेय क्लब ने एसपी इलेवन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 12 रनों से पराजित कर बाबूलाल गौर दशहरा एवं खेल मैदान, एफ सेक्टर बरखेडा भेल में खेली जा रही विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दौर में जगह बनाई। एक अन्य मुकाबले में सगीर तारिक एकादश ने अपना मुकाबला जीत लिया। आज के मैचों के दौरान भाजपा आनंद नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप लोधी व पूर्व मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह लोधी से खिलाडियों का परिचय कराया गया। इस अवसर पर आयोजन प्रमुख केवल मिश्रा, आयोजन सचिव गोपाल पाण्डेय, पप्पू व्यास, अंकित मेश्राम सहित बडी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

आज मैच में सचिन के 35 रनों की बदौलत गोपाल पाण्डेय क्लब ने 7 विकेट खोकर 72 रन बनाए। एसपी इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 60 रन ही बना पाई। एक अन्य मुकाबले में सगीर तारिक एकादश ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 110 रन बनाए। बबुआ ने सर्वाधिक 41 व दीपक ने 37 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए जवाहर क्लब की टीम 5 विकेट खोकर 76 रन बना सकी। अनस ने 29 रनों की आकर्षक पारी खेली।

 

 

#MLA Tennis Ball Competition

Source : Agency

पाठको की राय