Tuesday, October 20th, 2026

विधायक शैलेंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव, सागर में 260 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

सागर

सागर जिले में 260 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें सागर विधायक शैलेंद्र जैन कोरोना संक्रमित आए हैं। संक्रमित आने से पहले विधायक जैन नगर मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए रामपुरा वार्ड और शुक्रवारी वार्ड में पहुंचे थे। यहां वह मंडल के कार्यकर्ता से मिले थे। पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों को सूचना दी और संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की है।

सागर में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ रहा है। आंकड़ों को देखे तो कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के बाद जनवरी माह के 21 दिनों में सागर जिले में अब तक 2309 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इसमें 4 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थितियों को देखते हुए लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मॉस्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की जरूरत है।

 

#MLA Shailendra Jain

Source : Agency

पाठको की राय