विधायक रूपिंदर कौर ने थामा कांग्रेस का दामन
नई दिल्ली
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और तगड़ा झटका लगा है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाली विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने बुधवार कांग्रेस ज्वाइन कर लीं। बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन कीं।
पिछले छह महीने में आम आदमी पार्टी को ये चौथा झटका लगा है। छह महीने में पार्टी के चार विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। रूबी का इस्तीफा ऐसा समय आया है जब पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा को लेकर राज्य का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। वैसे पिछले चार साल पर नजर डाले तो रूबी छठी विधायक हैं जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।
पहले कौन-कौन विधायक छोड़ चुके हैं पार्टी
इसके पहले आम आदमी पार्टी से विधायक पिरमल सिंह खालसा, जगदेव सिंह कमालू, सुखपाल सिंह खैहरा, बलदेव सिंह और एचएस फूलका इस्तीफा दे चुके हैं। बताया जाता है कि रूबी ने इस्तीफा देने से पहले मंगलवार की रात मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पीसीसी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की थीं।

पाठको की राय