Tuesday, October 20th, 2026

2021 से आज तक विधायक रामपाल सिंह ने लिखे मंत्री तुलसी सिलावट को 77 पत्र

भोपाल

पूर्व मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह ने जल संसाधन विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट को दो साल में 77 पत्र लिखे हैं। इनमें से कई पत्रों का उत्तर मंत्री या उनके विभाग की तरह से नहीं दिया गया। उत्तर नहीं देने का कारण यह बताया गया कि ये पत्र परीक्षण में हैं। इसके बाद ही विधायक को उनके पत्र से अवगत कराया जाएगा।

विधानसभा में विधायक रामपाल सिंह ने जल संसाधन मंत्री से पूछा था कि उनके पत्र एक जनवरी 2021 से लेकर अब तक मंत्री और उनके विभाग के अफसरों को कब-कब मिले। जिस पर मंत्री ने लिखित उत्तर में बताया कि 77 पत्र अलग-अलग तारीखों को मिले हैं। मंत्री के निर्देश पर 46 पत्र उनके विशेष सहयक द्वारा प्रमुख अभियंता को कार्यवाही के लिए भेजा गया है। वहीं इसी सवाल के उत्तर में यह भी बताया गया कि जिन पत्रों के जवाब नहीं दिए गए हैं उन पत्रों पर कार्यवाही प्ररीक्षणाधीन है। परीक्षण के बाद उन पत्रों में उल्लेखित विषयों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।

 

#MLA Rampal Singh

Source : Agency

पाठको की राय