विधायक रामलाल मालवीय की कार और ट्रक में भिड़त ,ट्रक चालक को गिरफ्तार
उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आ रही। जहां आगर रोड पर कांग्रेस विधायक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें विधायक (MLA) की कार क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर दिया है और ट्रक को थाने भिजवाया है।
दरअसल मामला उज्जैन जिले का है। जहां कांग्रेस विधायक रामलाल मालवीय की कार को एक ट्रक में टक्कर मार दी। हालांकि सड़क हादसे में किसी के क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में टीआई विक्रम चौहान का कहना है कि कांग्रेस विधायक अपनी कार से उज्जैन में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। जहां वापस अपने घर लौटने के दौरान तेजी से आ रहे एक ट्रक ने विधायक की कार को टक्कर मारी है।
हालाकि सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक मालवीय को मामूली चोट आई है। जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि विधायक को दूसरी गाड़ी से सही सलामत घर पहुंचाया गया है।

पाठको की राय