विधायक ने सांस्कृतिक शेड निर्माण एवं नवा बिहान भवन का किया भूमिपूजन
कोरिया/मनेंद्रगढ़
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने सोमवार से अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मनेंद्रगढ़ की ग्राम पंचायतों में सघन जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की है। विधायक कमरो सोमवार को अपने सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम पंचायत मुक्तियारपारा, ग्राम पंचायत नागपर, ग्राम पंचायत चिरईपानी के ग्राम सरौला, बंजी, ग्राम पंचायत हर्रा, जोबापारा, ग्राम पंचायत सेमरा, ग्राम पंचायत महराजपुर, दरीर्टोला, ग्राम पंचायत बरबसपुर, ग्राम पंचायत उजियारपुर, ग्राम पंचायत लोहारी, ग्राम पंचायत मोरगा, ग्राम पंचायत सेंधा, ग्राम पंचायत सरभोका में पहुंच कर ग्रामीणों का हालचाल पूछा एवं उनके स्थिति की जानकारी ली।विधायक गुलाब कमरों ने अपने जनसंपर्क के दौरान राह चलते ग्रामीणों एवं ग्रामीणों के खेत खलिहान में जाकर उनकी सुध ली और हालचाल जाना! इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण अधिकारियों से बात कर कराया। विधायक कमरों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मनेंद्रगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंच कर लोगों को दीपावली एवं देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं दी और उनके सुख समृद्धि तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
विधायक कमरो को अपने बीच पाकर ग्रामीण अपनी प्रसन्नता जाहिर की वही गुलाब कमरो भी सहज भाव से सभी ग्रामीणों से मिलकर उनके सुख-दुख की सुध ली। विधायक कमरो अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का सुख दुख अपना सुख दुख बना लिया है और बिना समय गवाएं अपने क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर ग्रामीण जनता के सुख-दुख को साझा कर हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर बड़े पैमाने पर विकास के कार्य करा रहे हैं।

पाठको की राय