Friday, October 23rd, 2026

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने दी कोरोना की रोकथाम के लिए 10 लाख की सहयोग राशि

रायपुर
धरसीवां  विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सराहनीय पहल करते हुए कोरोना संक्रमण से लडऩे के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने के लिए रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखा, इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी देश के लिए एक गंभीर चुनौती बन कर उभरी है ऐसे में लोगों को इस महामारी से लडऩे के लिए जो जिस प्रकार से सहायता कर सके उसे आगे आना चाहिए विधायक श्रीमती शर्मा ने  साथ ही साथ लोगों से अपील की कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निदेर्शों का पालन खुद करें और दूसरों को भी प्रेरित करें जिससे हर कोई इस बीमारी से बच सके।

 

#विधायक अनिता योगेंद्र

Source : Agency

पाठको की राय