Saturday, October 24th, 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की एमके स्टालिन ने ली शपथ

नई दिल्ली 
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने शुक्रवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। दो मई को आए नतीजों में डीएमके ने तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों में से 133 पर कब्जा जमाया है। चुनाव आयोग के फाइनल नतीजों के अनुसार, के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके को सिर्फ 66 सीटें ही मिल सकीं। बता दें कि इससे पहले पलानीस्वामी ने अपना और अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सोमवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

 

#एमके स्टालिन

Source : Agency

पाठको की राय