Thursday, October 22nd, 2026

आईसीसी रैंकिंग में मिताली और झूलन को हुआ बड़ा नुकसान, दीप्ति ऑलराउंडरों की लिस्ट में छठे नंबर पर कायम

नई दिल्ली
आईसीसी की लेटेस्ट महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान मिताली राज और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को नुकसान उठाना पड़ा हैं। दोनों खिलाड़ी अपने अपने स्थान से नीचे खिसक गई हैं। वहीं, ऑलराउंडरों की लिस्ट में दीप्ति शर्मा छठे नंबर पर कायम है। आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी लेटेस्ट रैंकिंग में मिताली ​बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन पायदान नीचे खिसक कर सातवें नंबर पर आ गई हैं। इससे पहले वो चौथे नंबर पर थीं। उनके अलावा तेज गेंदबाज झूलन भी गेंदबाजों की लिस्ट में दो पायदान नीचे लुढ़क कर छठे नंबर पर खिसक गई हैं। ऑलराउंडरों की लिस्ट में दीप्ति शर्मा ने अपना छठा स्थान बरकरार रखा है।

बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की एमी सथर्टवेट पांच स्थानों की लंबी छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके अब 717 रेटिंग प्वाइंट्स है। वहीं, सथर्टवेट की हमवतन एलीसा हेली 731 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर कायम है। उनके अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमौंट भी एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही बेथ मूनी चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वॉलमार्ट सात स्थानों की लंबी छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर विराजमान हो गई हैं। बल्लेबाजी की टॉप-10 लिस्ट में मिताली ही अब एकमात्र भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं जबकि स्मृति मंधाना टॉप-10 से बाहर हो गई हैं।  

 

 

#Mithali and Jhulan

Source : Agency

पाठको की राय