Thursday, October 22nd, 2026

आठ साल बाद आईपीएल में खेल सकते हैं मिशेल स्टार्क

सिडनी.
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क 2015 के बाद पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल सकते हैं। उन्होंने 2024 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपना नाम नीलामी में रखने का फैसला किया है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने हमेशा आईपीएल की बजाय अपनी राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता में रखा। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से दो सत्र में खेले थे। उन्होंने आखिरी बार आठ साल पहले 2015 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

स्टार्क का मानना है कि अगले साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में खेलना अच्छा रहेगा। उन्होंने 'विलो टॉक' क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा,''देखिए, मुझे आईपीएल में खेले हुए आठ साल हो गए हैं। मैं निश्चित तौर पर अगले साल वापसी करना चाहूंगा।'' स्टार्क ने कहा,''कई अन्य चीजों के अलावा, इस टूर्नामेंट से टी20 विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी होगी। इसलिए यह देखने का अच्छा मौका है कि क्या किसी को टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में दिलचस्पी है। इसके अलावा इस साल (ऑस्ट्रेलिया में) की सर्दियों की तुलना में अगले साल की सर्दियों में हम कम मैच खेलेंगे इसलिए मुझे लगता है कि यह नीलामी के लिए अपना नाम शामिल करने का सबसे अच्छा मौका है।''

 

#Mitchell Starc

Source : Agency

पाठको की राय