मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंचे ‘मितान’, पोते का आधार पंजीयन किया
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंचे ‘मितान’ ने उनके पोते का आधार पंजीयन किया। सीएम ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी और लिखा कि आप सबकी तरह ही आज मेरे भी घर ‘मितान’ ने पहुंचकर मेरे पौत्र का आधार पंजीयन किया है। अब सिर्फ़ एक कॉल पर इतनी सुविधाएँ मिलने पर सबको सुगमता हो रही है, यह देखकर संतोष है। मितान योजना का लाभ पाने के लिए 14545 पर कॉल करें..
Source : Agency

पाठको की राय