Sunday, October 25th, 2026

सायबर अपराधों की रोकथाम के लिए Mission Cyber ​​Safe World Cyber ​​Crime Investigation & Intelligence Summit कल से

भोपाल
सायबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस उपनिरीक्षक तथा इससे उच्चश्रेणी के विवेचना अधिकारियों का  नॉलेज गेन तथा स्किल डेवलपमेंट के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चौथी सायबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एण्ड इंटेलीजेंस समिट-2022 का आयोजन किया जा रहा है।  यह  समिट सोमवार से शुरू होने जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए 6 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

राज्य सायबर पुलिस एवं परिमल लेबस के माध्यम से सॉफ्टक्लिक्स फाउन्डेशन, क्लीयरटेल टेक्नोलॉजी और यूनिसेफ के साथ साझेदारी में 12 से 22 सितम्बर  तक भारत के सबसे बड़े नॉलेज शेयरिंग, थॉट लीडरशिप, सायबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन एवं इंटेलीजेंस समिट  का आयोजन किया जा रहा है।  दस दिवसीय समिट में  12,13 एवं 14 सितम्बर को आॅफलाइन समिट आरएसवीपी नरोन्हा अकादमी आॅफ एडमिनिस्ट्रेशन भोपाल में किया जाएगा।

इस समिट में 200 से अधिक प्रतिभागी आॅफलाइन उपस्थित होगें। दस दिवसीय समिट के दौरान 35 से अधिक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 6 हजार से अधिक विभिन्न पुलिस , न्यायिक, अभियोजन एवं अन्य विभागों के अधिकरियों को जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम में अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय वक्ताओं , विषय विशेषज्ञ आॅनलाइन उपस्थित होगें। समिट में  में प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियां लाइव डेमों के माध्यम से अपने अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करेगी। इस बार समिट हाइब्रिड मॉड में आयोजित की जा रही है। यह आॅफलाईन तथा आॅनलाईन दोनों तरह से आयोजित होगी।

 

#Mission Cyber Safe World

Source : Agency

पाठको की राय