Tuesday, October 20th, 2026

शराब दुकान के पास चिपकाया भ्रामक पोस्टर, कलेक्टर के पास पहुंच गई शिकायत

 बुरहानपुर
 बुरहानपुर में एक अंग्रेजी शराब दुकान के पास लगा अजीबोगरीब पोस्टर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. इस पोस्टर को देखकर राहगीर खासकर युवा और छात्र काफी भ्रमित हो रहे हैं. दरअसल, पोस्टर पर लिखा है- 'दिनदहाडे इंग्लिश बोलना सीखें.'

इस पोस्टर की एक कॉलेज छात्र सिद्धार्थ कुमार ने काफी आलोचना की है. छात्र का कहना है कि इस पोस्टर को देखकर छात्रों पर गलत असर पड़ेगा. दूसरे स्थानीय छात्रों ने भी इस पोस्टर की आलोचना की. साथ ही कहा कि इस पोस्टर को हटाना चाहिए और जिसने भी इस तरह का पोस्टर लगाया है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए.  

दरअसल, इस पोस्टर को देखने के बाद यह साफ प्रतीत हो रहा है कि शराब दुकान संचालक ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह हथकंडा अपनाया है और ठेके के बाहर भ्रामक शब्दों वाला पोस्टर लगाया है.

लोगों का कहना है कि इस पोस्टर से यह संदेश जा रहा है कि शराब पीने के बाद बेबाक इंग्लिश बोली जा सकती है. इसका सीधा असर युवा और छात्रों पर पड़ रहा है. पहली नजर में इस पोस्टर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह स्पोकन इंग्लिश कोचिंग का पोस्टर हो.

वहीं, मीडिया ने इस भ्रामक पोस्टर की जानकारी जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल को दी. इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने पोस्टर को हटाने और पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश आबकारी विभाग को दे दिए.

 

 

#wine

Source : Agency

पाठको की राय