Friday, October 23rd, 2026

बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर उड़ाए वृद्धा के जेवर

लखनऊ
गोमतीनगर विस्तार में शनिवार सुबह खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर बदमाशों मार्निंग वाक पर निकली वृद्धा को रोका। बातों में फंसाकर उनके लाखों के जेवर ले उड़े। पुलिस ने अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना स्थल के आस पास लगे सीसीस कैमरे खंगाल रही है।

इंस्पेक्टर विनय चौधरी के मुताबिक सरस्वती अपार्टमेंट में रहने वाली स्निगधा रानी चौधरी शनिवार सुबह मार्निंग वाक पर जा रही थीं। इस बीच पनेसिया हास्पिटल के पास बाइक सवार दो युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताते हुए उन्हें रोका। स्निगधा ने बताया कि दोनों ने कहा कि कुछ देर पहले अभी यहां एक महिला से चेन लूट के बाद बदमाशों ने हत्या कर दी है। इसके बाद भी आप इतने जेवर पहनकर चल रही हैं। हम पुलिस वाले हैं लाओ आपके जेवर सुरक्षित रख दें।

दोनों ने सोने की चार चूड़ियां, एक अंगूठी और गले से हार उतारा। उसे एक कागज की पुड़िया में लपेट कर रखा। इसके बाद पुड़िया दे दी और घर जाकर खोलने के लिए कहा। इसके बाद दोनों बदमाश चले गए। स्निगधा ने घर जाकर पुड़िया खोली तो उसमें प्लास्टिक के कंगन निकलें। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

#miscreants pretending

Source : Agency

पाठको की राय