Thursday, October 22nd, 2026

मिर्ज़ा एजाज़ बेग, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गये

रायपुर

 छ.ग. राज्य हज कमेटी के सदस्य श्री मिर्ज़ा एजाज बेग को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में छ.ग. शासन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आज अधिसूचना जारी की गई है।

हज कमेटी अधिनियम 2002 की धारा 21 की उपधारा (1) में निहित प्रावधान अनुसार छ.ग. राज्य हज कमेटी के नामांकित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मती से हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री मिर्ज़ा एजाज बेग का चुनाव किया गया। उसके पश्चात राज्य शासन द्वारा अधूिसचना जारी कर उन्हे अध्यक्ष घोषित किया गया है ।

हज कमेटी में श्री मिर्ज़ा एजाज बेग को अध्यक्ष बनाये जाने से मुस्लिम समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है । आज जुमा नमाज के पश्चात हजरत गरीब नवाज़ मस्जिद संजय नगर के मुतवल्ली मोहम्मद अली एवं मस्जिद कमेटी के मेम्बरान एवं मुस्लिम समाज के लोगो ने गर्मजोशी से श्री बेग का स्वागत किया। श्री मिर्ज़ा एजाज बेग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी, मान. मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी एवं पार्टी के समस्त वरिष्ठजनो का आभार व्यक्त किया है।

 

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

आपकी राय

13 + 5 =

पाठको की राय