Friday, October 23rd, 2026

सकरी तक सिंचाई हेतु पकोना पानी पहुंचाने माइनर मरम्मत कार्य संपन्न

रायपुर
सूखे की मार से धान फसल को बचाने गंगरेल से बीते दिनों छोड़े गये पानी का टेकारी माइनर में टूट फूट की वजह से अंतिम छोर के ग्राम सकरी में पहुंचाने में आयी दिक्कतों को? देखते हुये किसानों की? मांग पर पकोना पानी पहुंचाने माइनर मरम्मत का काम सिंचाई विभाग द्वारा बीते दिनों पूरा कर लिया गया।

जल प्रबंध संभाग क्रमांक 1 के अधीन आने वाले  बंगोली सिंचाई उपसंभाग के टेकारी माइनर से टेकारी,कुंडा, कठिया,सोनभ_ा ,अमेरी व सकरी को सिंचाई पानी मिलता है । माइनर में हुये टूट-फूट की वजह से इस साल अंतिम छोर के ग्राम सकरी में पानी नहीं पहुंच पा रहा था । सकरी के किसानों द्वारा ध्यानाकर्षण कराये जाने पर टेकारी सिंचाई पंचायत के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने कमांड एरिया में आने वाले सभी ग्रामों के प्रमुखों से चर्चा व सहमति से सकरी पानी पहुंचाने का प्रबंध किया था व टाइमकीपर रामेश्वर साहू की मौजूदगी में संकरी के किसानों ने अस्थायी अवरोधक खड़ा कर तथा माइनर में चौकीदारी हेतु चौकीदार की व्यवस्था कर पानी ले जाने में सफल हुये ही थे कि दूसरे दिन गंगरेल का पट बंद कर दिये जाने से सिंचाई कर पाने से वंचित रह गये थे लेकिन इसके तुरंत बाद हुये बारिश की? वजह से फसल सूखे की मार से सामयिक रूप से बच तो गया पर गंगरेल से पकोना पानी छूटने की स्थिति में  पानी न मिलने की आंशका किसानों को सता रहा था । इसी आंशका से ग्रसित सकरी के सरपंच श्रीमती लीना विक्की वर्मा , सिंचाई पंचायत के पूर्व सदस्य धरमूप्रसाद साहू , ग्रामीण सभा के पूर्व अध्यक्ष खेमन लाल साहू व वर्तमान अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद वर्मा , सरपंच प्रतिनिधि निखिल वर्मा व कुबेर दास मानिकपुरी आदि ने सिंचाई विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एस के देवांगन को ज्ञापन सौंप व प्रति शर्मा को सौंप पकोना पानी छूटने के पहले माइनर मरम्मत कराने का आग्रह किया था । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश परबीते दिनों माइनर मरम्मत का काम किया गया

 

Source : Agency

पाठको की राय