तारादेही में नाबालिग की हत्या
दमोह
जिले के तारादेही थाना अंतर्गत आने वाले पलवा गांव के समीप नाले के नीचे एक नाबालिग का शव मिला है। नाबालिग की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को घटना स्थल से हत्या में उपयोग किया गया हथियार भी मिला है। सुबह राहगीरों को नाले के पास खून दिखा तो उन्होंने पलवा और हर्रई गांव के लोगों को सूचित किया। घटना की जानकारी मृतक के पिता गुड्डा पाल को भी लगी उसका नाबालिग बेटा मंगलवार की रात में घर से गया था और सुबह जब नाले के पास एक शव मिलने की सूचना मिली तो पिता मौके पर पहुंचा और मृतक की पहचान अपने बेटे के रूप में की।
पिता ने कहा बेटे को फोन कर बुलाया : मृतक की पहचान अरविंद पिता गुड्डा पाल 17 निवासी हर्रई के रूप में हुई है। मृतक के पिता गुड्डा पाल ने बताया कि उसका बेटा मंगलवार की रात में घर पर था। तभी समनापुर निवाासी प्रेमलाल पाल ने उसे फोन करके बुलाया और इसके बाद बेटा वापस नहीं लौटा। इसलिए हम लोगों ने सोचा कि बेटा अपनी बुआ के घर रुक गया होगा क्योंकि पूर्व में भी वह वहां रुक जाता था, लेकिन सुबह उसका शव पुल के नीचे मिला है। पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या रिश्तेदारों ने ही की है और सभी सामनपुर निवासी हैं। स्वजनों ने पुलिस को उन सभी लोगों के बारे में जानकारी दी जिन पर हत्या का संदेह जताया है। घटना की जानकारी लगते ही तारादेही थाना प्रभारी श्याम बेन अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम व डाग स्क्वाड के साथ घटना स्थल पहुंचे। वहां हत्या में उपयोग किया गया धारदार हथियार मिला है।

पाठको की राय