Friday, October 23rd, 2026

टुंडी में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, मुंह में कपडा ठूंसकर गैंगरेप; 2 गिरफ्तार

धनबाद

पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रूपन पंचायत की रहनेवाली आदिवासी किशोरी ने लटानी गांव के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि दोपहर लगभग दो बजे वह अपनी छोटी बहन (10 वर्ष) के साथ भूतगड़िया के आसपास जंगल में लकड़ी चुनने के लिए आई थी, इसी क्रम में लटानी गांव के दो युवक संतोष कुमार और बीरू कुमार बाइक से वहां पहुंच गए। दोनों ने पकड़ कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। इस दौरान पीड़िता की बहन वहां से भाग गई और घर जाकर सूचना दी। चूंकि पीड़िता के पिता मजदूरी के लिए निकले थे, इसलिए गांव की कुछ महिलाएं शाम को पीड़िता और और उसकी बहन को लेकर पूर्वी टुंडी थाना पहुंचीं और शिकायत की।

मामले में पूर्वी टुंडी के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय