Friday, October 23rd, 2026

रायपुर में जिम में एक्सरसाइज करते समय नाबालिग की मौत, ट्रेडमिल में दौड़ने के दौरान बेहोश होकर गिरा

रायपुर.

राजधानी रायपुर में जिम में एक्सरसाइज करते समय एक 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पूरे जिम में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है। पूरा मामला रायपुर के भनपुरी स्थित स्पेज जिम का है।

मृतक रोजाना की तरह वह बुधवार की सुबह भी ट्रेडमिल में दौड़ रहा था। इस दौरान अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया। जीमे में मौजूद लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब तक मौत की वजह सामने नहीं आई है।

 

#minor dies#gym exercising#Raipur

Source : Agency

पाठको की राय