Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में रोटावेटर की चपेट में आए नाबालिग की मौत, खेत में जुताई करते समय हादसा

रायगढ़.

रायगढ़ जिले में खेत की जुताई के समय चलते ट्रैक्टर में चढ़ने के चक्कर में एक नाबालिग रोटावेटर के अन्दर घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गापुर गांव में  जय मंडल पिता रविंन्द्र मंडल 13 साल खेत की जुताई करने के लिये ट्रैक्टर चालक के साथ दुर्गापुर गांव पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक जब खेत की जुताई कर रहा था तभी ट्रैक्टर में पीछे से चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने की वजह से ट्रैक्टर मालिक का लडका जय मंडल रोटावेटर के अन्दर घुस गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं इस घटना में जय मंडल की मौत हो जाने के बाद परिजनों में मातम पसर गया। रविवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

#Chhattisgarh-Raigarh#Minor dies#rotavator hit

Source : Agency

पाठको की राय