Monday, October 19th, 2026

G20 पर संभावित साइबर अटैक को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट 

नई दिल्ली

भारत इस साल जी20 समिट की मेजबानी करेगा, भारत सरकार इसके लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है। इस बीच गृह मंत्रालय ने जी20 समिट के दौरान संभावित साइबर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। गृह मंत्रालय की संभावित साइटबर अटैकर्स की लिस्ट को सभी मंत्रालय और विभागों के साथ साझा की है। गृह मंत्रालय की ओर से इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को कहा गया है कि प्राथमिक तौर पर फिशिंग के जरिए ही जी20 से जुड़े लोगों और संगठनों को टार्गेट किया जाएगा। इन्हें ईमेल के जरिए, कोविड फंड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के माध्यम से टार्गेट किया जा सकता है। बता दें कि स्पीयर फिशिंग को लेकर गृह मंत्रालय ने सीईआरटी-इन को अलर्ट किया है। स्पीयर फिशिंग की बात करें तो यह खासकर ईमेल के जरिए किसी व्यक्ति विशेष या संगठन को प्राइवेट जानकारी देने के नाम पर की जाती है, यह किसी जानने वाले व्यक्ति के ईमेल आईडी से की जाती है। 

सूत्रों का कहना है कि इस बाबत गृह मंत्रालय की साइबर एंड इंफोर्मेशन सिक्योरिटी डिविजन की ओर से कुछ दिन पहले अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे सभी मंत्रालयों, विभागों को कहा गया है कि जी20 वेबसाइट पर पैनी नजर रखें और किसी भी तरह की हैकिंग को ना होने दें। रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध साइबर हमलावर नॉर्थ कोरिया, पीआरसी और रूस से सीधे जी20 को निशाना बना सकते हैं। ये लोग साइबर जासूसी के जरिए 2013 से इसे निशाना बना रहे हैं। गृह मंत्रालय की सीएंडआईएस डिवीजन इस तरह के मामलों को देखती है, हव साइबर सिक्योरिटी, साइबर क्राइम, नेशनल इंफोर्मेशन सिक्योरिटी पॉलिसी व गाइडलाइन्स पर पैनी नजर रखती है। पिछले महीने दिल्ली के कई अस्पतालों में साइबर अटैक हुआ था, जिसके बाद जांच में यह बात सामने आई थी कि हमलावर हॉन्गकॉन्ग और हेनान प्रांत से टार्गेट किया था।
 

 

#G20

Source : Agency

पाठको की राय