Monday, October 19th, 2026

होम्योपैथी से ब्लैक फंगस की रोकथाम मंत्रालय ने गाइडलाइन की जारी

इंदौर
 कोरोना संक्रमित मरीजों में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने से देश का स्वास्थ्य महकमा काफी सतर्क हो गया है और आम लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। इसी क्रम में देश के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञ भी ब्लैक फंगस के बारे में बात कर रहे हैं।

इंंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. एके द्विवेदी ने ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह स्वस्थ और मजबूत इम्यूनिटी वाले लोगों पर अटैक नहीं कर पाता है लेकिन जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें यह अपना शिकार बनाता है। इसके रोकथाम तथा इलाज के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा विस्तृत चिकित्सा का प्रारूप जारी किया है। जिस तरह से ब्लैक फंगस के मरीज परेशान हो रहे हैं और उन्हें इंजेक्शन भी नसीब नहीं हो पा रहा है। ऐसे में होम्योपैथिक दवाई काफी कारगर साबित हो सकती है।

आयुष मंत्रालय द्वारा इस ट्रीटमेंट प्लान में इंंदौर के होम्योपैथिक चिकित्सक डा. द्विवेदी जी को भी सम्मिलित किया है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा लक्षण के आधार पर की जाने वाली चिकित्सा प्रणाली है। शुरुआती लक्षण जैसे तीव्र शरीर दर्द, चेहरे का दर्द, धुंधलापन है। ब्लैक फंगस रोग के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन द्वारा भी समय समय पर दिशा- निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके जरिए रोगी में ब्लैक फंगस संक्रमण की पहचान की जा सकती है और साथ में यह भी बताया जा रहा है कि ब्लैक फंगस होने पर रोगी को क्या करना चाहिए।

 

#ब्लैक फंगस

Source : Agency

पाठको की राय