Thursday, October 22nd, 2026

समस्या बताने पहुंची महिला के साथ मंत्री की अभद्रता, सबके सामने मार दिया थप्पड़

नई दिल्ली

कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार पहले ही विपक्षी दलों के निशाने पर है। इस बार बोम्मई सरकार में मंत्री वी. सोमन्ना के कारनामे ने सरकार को असहज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अपनी समस्या लेकर पहुंची महिला को मंत्री जी ने थप्पड़ मार दिया।

 टीवी 9 कन्नड़ा में छपि रिपोर्ट के अनुसार, घटना शनिवार शाम को कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक की है। जानकारी के अनुसार, जमीन के मालिकाना हक के लिए एक महिला मंत्री वी सोमन्ना के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। इसी बीच किसी बात को लेकर मंत्रीजी का मूड बिगड़ गया और उन्होंने महिला को थप्पड़ रसीद दिया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर मौजूद लोग असहज हो गए। महिला भी झेंप गई लेकिन वो मंत्री जी से अपनी समस्या के निदान की फरियाद लगाती रही। दूसरी ओर मंत्रीजी का चेहरा गुस्से से तमतमाए हुए था। हालांकि थप्पड़ मारने के पीछे की वजह सामने अभी नहीं आ पाई है।

 

 

#मंत्री की अभद्रता

Source : Agency

पाठको की राय