Sunday, October 25th, 2026

मंत्री ने तीजा-पोरा तिहार की तैयारियों के लिए ली बैठक

रायपुर
मंत्री भेंडिय़ा ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री निवास में हर साल मनाए जाने वाले तीजा-पोरा तिहार की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसदछाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल पोला तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की बहनों और माताओं को करू भात के लिए आमंत्रित करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक रूप से तीजा-पोरा तिहार मनाया जाता है, जिसमें प्रदेश भर से महिलाएं और महिला जनप्रतिनिधि शामिल होती हैं।

 

#Minister

Source : Agency

पाठको की राय