Sunday, October 25th, 2026

मंत्री सिलावट ने अग्नि दुर्घटना के घायलों से मिलकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

भोपाल

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में  एमवाय हॉस्पिटल पहुँचकर कल रात हुई अग्नि दुर्घटना के घायलों से मुलाक़ात की और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी का बेहतर इलाज किया जाए। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दुर्घटना में काल-कवलित लोगों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की।

मंत्री सिलावट ने कहा के दुर्घटना की जाँच के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शासन की ओर से दी जा रही है।

 

 

#मंत्री तुलसीराम सिलावट

Source : Agency

पाठको की राय