Monday, October 19th, 2026

मंत्री सिलावट ने किया इंदौर के ग्राम बरलई में "व्यवस्थाओं का निरीक्षण

इंदौर

इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरलई में 26 फ़रवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ"  कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जन-प्रतिनिधियों और  अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की सुगम व्यवस्था एवं शामिल होने वाले किसानों की सुविधा के दृष्टिगत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

 

#इंदौर

Source : Agency

पाठको की राय