मंत्री सिंधिया मंत्रालय परिसर में सफाई अभियान में शामिल हुए
नई दिल्ली
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंगलवार को अलग अंदाज दिखाई दिया। सिंधिया आज मंगलवार को मंत्रालय परिसर में सफाई अभियान में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान में नेता हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी झाड़ू लगाई।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) में विशेष स्वच्छता अभियान के शामिल सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने हाथ में झाड़ू उठाई, परिसर को साफ़ किया और डस्टपैड से कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला। सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा मंत्रालय में विशेष स्वच्छता अभियान के आयोजन में सम्मिलित होकर श्रमदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए भी एक ट्वीट किया – स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के पीछे हमारे इन असली हीरोज का बहुत बड़ा योगदान है। आपका आत्मीय आभार।

पाठको की राय