Tuesday, October 20th, 2026

मास्क को लेकर मंत्री सिंधिया ने दी हिदायत , इमरती देवी ने अकड़े कान

ग्वालियर
 एक दिवसीय प्रवास पर गुस्र्वार दोपहर ग्वालियर आए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मंत्री और लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष इमरती देवी को क्लीनिकल मास्क लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा- कपड़े का मास्क पहनने से कोरोना वायरस नहीं स्र्कता। इसलिए आपको क्लीनिकल मास्क लगाना चाहिए। सिंधिया की हिदायत सुनने के बाद इमरती देवी ने कान पकड़कर कहा- गलती हो गई महाराज।

वाकया कुछ ऐसा कि मोतीमहल स्थित मान सभागार में कोविड समीक्षा बैठक लेने के बाद सिंधिया बाहर निकले तो उन्होंने देखा इमरती देवी भगवा रंग के कपड़े का मास्क लगाए हुए थीं। उन्होंने सभी के सामने उन्हें टोका और कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। कपड़े के मास्क से वायरस से बचाव संभव नहीं है। इसलिए आप क्लीनिकल मास्क लगाओ । उल्लेखनीय है सिंधिया अकसर सार्वजनिक कार्यक्रमों में कई राजनेताओं को सही तरीके से मास्क लगाने की हिदायत देते रहे हैं। वे स्वयं ही कई बार राजनेताओं के मास्क ठीक करते हुए देखे गए हैं। यहां बता दें कि पिछले सप्ताह दतिया में आप कार्यकर्ता एक चौराहे पर मास्क बांट रहे थे। उन्होंने देखा कि पूर्व मंत्री इमरती देवी बिना मास्क के जा रही हैं। उन्होंने उनकी गाड़ी रोकी और एक मास्क बढ़ा दिया। गाड़ी आगे बड़ी तो आप कार्यकर्ताओं ने देखा कि उनका दिया हुआ मास्क इमरती देवी ने कार की खिड़की से बाहर फेंक दिया। यह देखकर आप कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की।

 

#मास्क को लेकर

Source : Agency

पाठको की राय