Saturday, October 24th, 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन को मंत्री सारंग ने लिखा पत्र

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए भोपाल एम्स में 500 आईसीयू बेड सहित 100 बेड के कोविड अस्पताल की आवश्यक अधोसंरचना तैयार करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखा है।

सारंग ने लिखा है कि मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का सामना सफलतापूर्वक किया गया है। ऐसे संकट के समय में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने 500 बिस्तर का कोविड अस्पताल संचालित कर प्रदेश के चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता में वृद्धि करने में सराहनीय योगदान दिया है।

सारंग ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कुछ विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की है, जिसमें बच्चों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की बात भी की गई है। इस आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश में तीसरी लहर की रोकथाम, नियंत्रण और उपचार को लेकर व्यापक स्तर पर अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी गयी हैं। इसी कड़ी में भोपाल एम्स में भी 500 आईसीयू बेड सहित 100  बेड का कोविड अस्पताल आवश्यक अधोसंरचना सहित तैयार करने के लिए अनुरोध किया है।

 

#Dr. Harsh Vardhan

Source : Agency

पाठको की राय