Thursday, October 22nd, 2026

यूक्रेन में फंसी प्रदेश की छात्रा से मंत्री सारंग ने की वीडियो कॉल पर बात

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही भोपाल की छात्रा दिव्या सिंह से वीडियो कॉल पर बात की।

मंत्री सारंग ने छात्रा से कॉल पर बात करते हुए उनका हाल जाना। साथ ही उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मंत्री सारंग ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिये लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री सारंग ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिये टोल-फ्री नंबर जारी किये गये हैं। यूक्रेन में युद्ध की स्थिति से भारतीय नागरिकों को वतन वापसी के लिये केंद्र एवं राज्य सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।

 

 

#student trapped in Ukraine

Source : Agency

पाठको की राय