मंत्री सारंग ने राशन की दुकान का किया औचक निरीक्षण
भोपाल
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के अशोक विहार में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक की शिकायत पर जिला खाद्य अधिकारी को दुकान का लायसेंस रद्द करने के निर्देश दिये।
अन्न उत्सव कार्यक्रम आज मंत्री सारंग अपने विधानसभा क्षेत्र की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरिक्षण करने निकले थे। सारंग अशोक विहार स्थित इफ़रा महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार पर पहुँचे, तभी एक युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि उसे एक महीने का राशन दिया गया है, लेकिन राशनकार्ड में दो माह की इंट्री की गई है। जब मंत्री सारंग ने सेल्समेन से इस सम्बन्ध में पूछा तो वह कोई जबाव नहीं दे पाया। सारंग ने वहीँ से भोपाल कलेक्टर और जिला खाद्य अधिकारी से मोबाईल से बात की और दुकान का लायसेंस रद्द करने का निर्देश दिया। सारंग ने इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की कि जब अन्न उत्सव के तहत राशन वितरित किया जाना था तब इस दुकान पर नोडल अधिकारी मौजूद क्यों नहीं था।
मंत्री सारंग ने चाँदबड में अन्नोत्सव कार्यक्रम में थैलों में अनाज वितरित किया
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के चाँदबड में अन्नोत्सव कार्यक्रम में मुफ्त राशन थैले में वितरित किया। इसके उपरांत सेमरा में राशन वितरित किया। सारंग ने नरेला क्षेत्र की समस्त शासकीय उचित मूल्य की दूकानों का निरीक्षण भी किया।
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनांतर्गत मई से दीवाली तक प्रदान किये जाने वाले अनाज को पिछले माह की तरह आज भी अन्नोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्नोत्सव के माध्यम से किसी गरीब की थाली को खाली नहीं रहने दी जायेगी।
सारंग ने कहा कि बीपीएल कार्डधारियों के परिवार के सभी सदस्यों को पाँच-पाँच किलो गेंहूँ या चावल प्रति माह दीवाली तक मुफ्त में दिया जायेगा। अन्नोत्सव में अनाज थैले में दिया जा रहा है। जितने वजन का राशन दिया जाएगा उस साइज का थैला भी होगा।
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनांतर्गत दिया जा रहा राशन गरीबों के हित में उठाया गया एक कदम है। इस योजनांतर्गत सरकार की कोशिश रहेगी कोई गरीब भूखा नहीं रहे।

पाठको की राय