Monday, October 26th, 2026

मंत्री सखलेचा का दौरा कार्यक्रम

भोपाल

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा शुक्रवार 9 जुलाई को प्रातः 5 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे छतरपुर पहुँचकर प्रातः 11 स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री सखलेचा दोपहर 2 बजे छतरपुर जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। सांय 4 बजे कलेक्टर कार्यालय छतरपुर में फर्नीचर क्लस्टर के निवेशकों की बैठक में शामिल होंगे।

मंत्री सखलेचा शनिवार 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे छतरपुर की जिला योजना समिति में भाग लेंगे। मंत्री सखलेचा सांय 4 बजे छतरपुर से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे भोपाल पहुँचेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय