राग और रंग के प्रतीक होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ : मंत्री दत्तीगांव
भोपाल
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने राग और रंग के प्रतीक होली पर्व की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
मंत्री दत्तीगांव ने कहा है कि आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाने वाला यह पर्व सभी के जीवन में उल्लास और आशा का संचार करेगा। इस त्यौहार को मनाते हुए सभी एक दूसरे का स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।
Source : Agency

पाठको की राय