Tuesday, October 27th, 2026

मंत्री राजपूत ने किया नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों का सम्मान

भोपाल

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किला कोठी में सभी नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित कर शुभकामनाएँ दी और क्षेत्र में विकास की अपील की। कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए सभी का सम्मान किया। समारोह में राहतगढ़ तथा नरयावली के 25 में से 24 नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत, निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह राजपूत सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

#सदस्यों का सम्मान

Source : Agency

पाठको की राय