Monday, October 19th, 2026

मंत्री प्रेमसिंह पटेल नल-जल योजना के कार्य का किया निरक्षण

बड़वानी
 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने सोमवार को बड़वानी  के ग्राम चिकल्यामलान एवं बरूखोदरा पहुंचकर पीएचई विभाग द्वारा नल-जल योजना के तहत करवाये जा रहे कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण  किया। इस दौरान उन्होंने डाले हुए पाइप की गहराई की भी जांच अपने समक्ष पुनः गड्डा करवाकर देखा। इस दौरान पाइप लाइन निर्धारित गहराई की अपेक्षा सतह पर पाई जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मौके पर ही उपस्थित कलेक्टरशिवराजसिंह वर्मा को पीएचई विभाग द्वारा करवाये जा रहे समस्त कार्यो की विस्तृत जांच करवाकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

कैबिनेट मंत्री ने मौके पर उपस्थित पीएचई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी आदेशित किया कि वे आगे से स्वयं कार्य का निरीक्षण करेंगे। जिससे ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की यह महत्ती योजना उपयोगी सिद्ध हो सके। इस दौरान कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने भी ग्रामीणों से चर्चा कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर, मौके पर उपस्थित पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री एचएस बामनिया को सख्त लहजे में आदेशित किया कि वे बिना परीक्षण के इन कार्यो का भुगतान संबंधित ठेकेदार को नही करेंगे। अन्यथा  स्थिति में संबंधित राशि की वसूली उनसे की जायेगी।

साथ ही कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर को भी निर्देशित किया कि नल-जल योजना से संबंधित जितनी भी शिकायते ग्रामीणों से प्राप्त हुई है, उनका विस्तृत निरीक्षण राजस्व अमले की उपस्थिति में कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। जिससे दोषियों पर कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाये।

 

 

#नल-जल योजना

Source : Agency

पाठको की राय