Sunday, October 25th, 2026

मंत्री पटेल करेंगे बकरी पालक सम्मेलन का शुभारंभ

भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल 6 सितम्बर को सुबह 11 बजे भोपाल के राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, वैशाली नगर में बकरी पालन के प्रोत्साहन के लिये पशुपालकों के सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन में मथुरा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, जबलपुर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय और महू पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित बकरी पालन विशेषज्ञ, पशुपालकों को बकरी पालन और पोषण आहार से उन्नत पालन की तकनीकों से अवगत कराएँगे।

संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. आर.के. मेहिया ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश से लगभग 300 पशुपालक, उद्यमी और संबंधित व्यवसायी भाग ले रहे हैं। पशुपालकों और उद्यमियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियाँ भी साझा की जाएंगी, जिसका लाभ नये बकरी पालकों को मिलेगा।

 

#Minister Patel

Source : Agency

पाठको की राय