राज्य मंत्री यादव जबलपुर में करेंगे मिशन की समीक्षा
भोपाल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव 29 अप्रैल को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। राज्य मंत्री 28 अप्रैल को भोपाल से प्रस्थान कर 29 अप्रैल की प्रात: जबलपुर पहुँचेंगे। राज्य मंत्री यादव स्थानीय होटल समदड़िया में इस दिन दोपहर 12 बजे से जबलपुर परिक्षेत्र में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था और जल जीवन मिशन के कार्यों के संबंध में विभागीय समीक्षा करेंगे।
Source : Agency

पाठको की राय