Friday, October 23rd, 2026

राज्य-मंत्री यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य-मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने सिविल अस्पताल मुंगावली में कोरोना वैक्सीन लगवाई। यादव के अनुरोध पर 45 वर्ष से अधिक आयु के 130 लोगों ने भी सिविल अस्पताल मे वैक्सीन लगवाई है।

राज्य-मंत्री यादव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में स्वयं लोगों से भेंट कर कोरोना वैक्सीन लगवाने का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए मास्क लगाने, सेनेटाइजर का उपयोग करने, पर्याप्त दूरी बनाये रखने के साथ ही कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाने का अनुरोध किया है।

 

#corona vaccine

Source : Agency

पाठको की राय