राज्य मंत्री यादव ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएँ
भोपाल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द सिंह यादव ने प्रदेशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। राज्य मंत्री यादव ने कहा कि होली खुशी और आपसी सदभाव का पर्व है। उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुल कर त्यौहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली के लिए हम हर्बल रंगों का उपयोग करें, ताकि किसी को शरीरिक नुकसान न पहुँचे। राज्य मंत्री ने कहा कि होली पर सभी यह विशेष ध्यान रखें कि पानी व्यर्थ न बहाया जाय।
राज्य मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के माध्यम से समूची ग्रामीण आबादी को नल से जल उपलब्ध करवाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मिशन में आप सभी अपनी भागीदारी बनायें, जिससे प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक मिशन का लाभ जल्द से जल्द पहुँच सके।

पाठको की राय