Saturday, October 24th, 2026

राज्यमंत्री श्री पटेल ने मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया, व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के दिए निर्देश

भोपाल  
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उदयपुरा के ग्राम सिलगेना और चंदपुरा में मूंग खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री श्री पटेल ने उपार्जन व्यवस्थाओं का मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि कार्य में उदासीनता अथवा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि किसानों को मूंग उपार्जन कार्य में समस्याओं की जानकारी संज्ञान में आने पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

 

#Minister of State Shri Patel conducted

Source : Agency

पाठको की राय