Friday, October 23rd, 2026

राज्य मंत्री परमार की पर्वतारोही मेघा परमार से भेंट

भोपाल

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर और पर्वतारोही सुमेघा परमार से अपने निवास पर भेंट की। परमार ने सुमेघा को पुष्पगुच्छ और श्रीफल भेंट कर उपलब्धियों की सराहना की और भावी लक्ष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी। परमार ने सुमेघा द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर सुमेघा परमार प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही है, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। इसके साथ ही सुमेघा,  किलिमंजारो (अफ्रीका), माउंट एलब्रूस (यूरोप) और माउंट कोशियासको (ऑस्ट्रेलिया) फतह कर चुकी है।

 

 

#पर्वतारोही मेघा परमार

Source : Agency

पाठको की राय