Saturday, October 24th, 2026

राज्य मंत्री ने वाहन एवं मशीनों को लोकसेवार्थ किया समर्पित

 भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने अशोकनगर की पिपरई नगर परिषद द्वारा खरीदे गये 3-3 वाहनों एवं मशीनों का पूजन कर आमजन के सेवार्थ समर्पित किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि इन वाहनों एवं मशीनों से साफ-सफाई की समुचित व्यवस्थाएँ होंगी और परिषद क्षेत्र में स्वच्छता का वातावरण निर्मित होगा।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद पिपरई द्वारा तीन कचरा वाहन, एक वैक्यूम एम्पटियर तथा दो फॉग मशीनें 27 लाख 35 हजार रुपये में खरीदी गयी हैं।

 

#Minister of State

Source : Agency

पाठको की राय